संदेश

चित्र
गेहूं में खरपतवारों की पहचान और उनकी रोकथाम गेहूं में खरपतवारों की रोकथाम को आधुनिक युग में खरपतवार निंयत्रण के बजाय खरपतवार प्रंबधन के नाम से ज्यादा जाना जाता है विधियां वही है केवल धारणा बदली है। गेहूं   में   खरपतवार   प्रंबधन   की   आधुनिक   विधियां - खरपतवार प्रबंधन के निरोधी उपाय - शस्य विधियों द्वारा खरतवार प्रंबधन - रासायनिक खरपतवार निंयत्रण निरोधी   उपायः - उत्तम क्वालिटी के खरपतवार मुक्त बीजो का प्रयोग करें ताकि गेहूं की बुआई के साथ खरपतवारों की बुआई न हों। - अच्छी तरह गली सड़ी गोबर की खाद का ही प्रयोग करें कच्ची गोबर की खाद में खरपतवार के बीज जीवित रहते है। - क्योंकि पशु चारे के साथ जो खरतवारों के बीज होते है वह बिना गले बाहर आ जाते है। यह बीज कच्ची खाद के साथ खेतों में प्रवेश कर जाते है। इस लिए अच्छी गली सड़ी खाद को ही खेतों में डालें। - सिंचाई की नालियों,   गेहूं के खेतों की मेडों को साफ रखें ताकि खरपतवारों के बीज व वनस्पति भाग सिंचाई के पानी के साथ मुख्य खेत में प्रवेश न कर सकें। - खरपतवार के पौधों को बीज बनने...